सत्संग ध्यान ब्रेकिंग न्यूज

ताज़ा न्यूज़
लोड हो रहा है...
ध्यान न्यूज़
लोड हो रहा है...

अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 114वां वार्षिक महाधिवेशन 21 फरवरी से | संतमत का महाकुंभ धरहरा में

पूर्णियां में सजेगा आध्यात्मिक कुंभ: अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 114वां वार्षिक महाधिवेशन 21 फरवरी से

अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 114वां वार्षिक महाधिवेशन 21 फरवरी से

पूर्णिया (बिहार): अध्यात्म और शांति का संदेश फैलाने वाली संस्था 'अखिल भारतीय संतमत सत्संग' अपना 114वां वार्षिक महाधिवेशन इस वर्ष बिहार के पूर्णिया जिले में आयोजित करने जा रही है। यह भव्य आयोजन संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ पितृस्थली, सिकलीगढ़ धरहरा (बनमनखी) में संपन्न होगा।


​अखिल भारतीय संतमत सत्संग 114वां वार्षिक महाधिवेशन पोस्टर, महर्षि मेँही परमहंस, महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज, सिकलीगढ़ धरहरा पूर्णिया।
पूर्णिया में सजेगा आध्यात्मिक कुंभ

पूर्णियां में सजेगा आध्यात्मिक कुंभ:

    प्रभु प्रेमियों !  बीसवीं सदी के महान संत सद्‌गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंसजी महाराज का कथन है कि 'जबतक किसी देश का आध्यात्मिक स्तर उत्तम और ऊँचा नहीं होगा, तबतक उस देश में सदाचारिता ऊँची और उत्तम नहीं होगी। जबतक सदाचारिता ऐसी नहीं रहेगी, तबतक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी। जबतक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी, तबतक राजनीति अच्छी और शान्तिदायक नहीं होगी। बुरी सामाजिक नीति के कारण राजनीति शासन सँभाल के योग्य हो नहीं सकेगी और उस देश में अशान्ति फैली रहेगी।' सर्वसाधारण व्यक्ति संत महापुरुषों के कल्याणकारी ज्ञान को अपनाकर अपने जीवन को सुखमय बनावे, इसी उद्देश्य को दृष्टिकोण में रखते हुए इस महाधिवेशन का आयोजन परमाराध्य गुरुदेव के पैतृक ग्राम सिकलीगढ़-धरहरा में होने जा रहा है, जहाँ संतमत का सबसे पहला तथा विशाल सत्संग-आश्रम है।

अखिल भारतीय संतमत सत्संग 114वां वार्षिक महाधिवेशन पोस्टर, महर्षि मेँही परमहंस, महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज, सिकलीगढ़ धरहरा पूर्णिया।
शांति -संदेश में प्रकाशित कार्यक्रम 
     इस परम पावन अवसर पर संतमत के वर्तमान आचार्य पूज्यपाद स्वामी हरिनन्दनजी महाराज के निर्देशन में संतमत के वरिष्ठ महात्माओं एवं अन्य साधु-महात्माओं तथा विद्वानों का आगमन होने जा रहा है। अतएव सभी धर्मावलंबियों (वैदिक, बौद्ध, जैन, सिक्ख, ईसाई, इस्लाम आदि) से निवेदन है कि इस महाधिवेशन में सम्मिलित होकर संत-महात्माओं के दर्शन एवं प्रवचन से लाभ उठाएँ।

योजन की मुख्य तिथियां:

यह महाधिवेशन तीन दिनों तक चलेगा: 21, 22 और 23 फरवरी 2026 (शनिवार, रविवार और सोमवार)।

प्रमुख आकर्षण और कार्यक्रम:

सत्संग के वर्तमान आचार्य पूज्यपाद महर्षि हरिनंदन परमहंस जी महाराज (कुप्पाघाट, भागलपुर) की गरिमामयी उपस्थिति इस कार्यक्रम का मुख्य केंद्र होगी। उनके साथ देश भर से पधारे अनेक साधु-महात्मा और विद्वान अपने प्रवचनों से भक्तों को लाभान्वित करेंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा इस प्रकार है:

  • प्रातः 6:00 बजे से: भजन-कीर्तन, स्तुति-प्रार्थना और ग्रंथ पाठ।
  • दोपहर 2:00 बजे से: संतों के विशेष प्रवचन और आध्यात्मिक चर्चा।
  • लाइव देखने के लिए  👉@satgurumehigyanprachar1866
  • लाइव देखने के लिए 👉@santmatsadhanasandesh466
  • लाइव देखने के लिए   👉@Santmatsadhana
  • लाइव देखने के लिए 👉@drswamivivekanand777

श्रद्धालुओं के लिए सुविधा:

आयोजकों ने बताया कि महाधिवेशन स्थल (सिकलीगढ़ धरहरा) बनमनखी रेलवे स्टेशन से मात्र 2.7 किमी और बनमनखी बस स्टैंड से 2.0 किमी की दूरी पर स्थित है। यहाँ आने वाले श्रद्धालुओं के लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं।

द्रष्टव्य : पंजाब, दिल्ली, उत्तरप्रदेश एवं असम, बंगाल, उड़ीसा की ओर से आनेवाले सज्जन कटिहार जंक्शन पहुँचें । वहाँ से पूर्णियाँ होते हुए बनमनखी जंक्शन आएँ। नेपाल की ओर से आनेवाले पूर्णियाँ जंक्शन होते हुए बनमनखी जंक्शन आएँ। वहाँ से सत्संग-स्थल की दूरी १ कि०मी० उत्तर की ओर है। सत्संग-स्थल तक जाने के लिए सवारी हमेशा उपलब्ध रहती है।

पत्राचार का पता : श्रीसंतमत-सत्संग आश्रम, सिकलीगढ़-धरहरा, भाया-बनमनखी, जिला-पूर्णियाँ ।  मो० : स्वामी देवनारायण बाबा ( ९६३११५८१९०), स्वामी अनमोल बाबा (९६६१९२१९१७), श्रीराजेन्द्र प्र० रजक (८८०९७८५५१३), कार्यालय : ८०८४३३३८८५,९२४१०३८०६२








अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 114वां वार्षिक महाधिवेशन 21 फरवरी से
अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 114वां वार्षिक महाधिवेशन 21 फरवरी से



अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 114वां वार्षिक महाधिवेशन 21 फरवरी से
अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 114वां वार्षिक महाधिवेशन 21 फरवरी से


अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 114वां वार्षिक महाधिवेशन 21 फरवरी से


अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 114वां वार्षिक महाधिवेशन 21 फरवरी से
अखिल भारतीय संतमत सत्संग का 114वां वार्षिक महाधिवेशन 21 फरवरी से




    
अखिल भारतीय सत्संग धरहरा में
अखिल भारतीय सत्संग धरहरा में
                                                                                                                                     निवेदक

अखिल भारतीय संतमत-सत्संग महासभा एवं 

स्वागत-समिति सिकलीगढ़-धरहरा (पूर्णियाँ )

∆∆∆



पूर्व अखिल भारतीय संतमत सत्संग महाधिवेशन की झांकी 
















सत्संग एवं ध्यान कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु विनम्र निवेदन

📚 सत्संग ध्यान स्टोर सामग्री-सूची

प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मेँहीँ सहित संतों की सभी पुस्तकें, चित्र, लॉकेट, कलम, आसनी एवं सत्संग ध्यान से संबंधित अन्य सभी सामग्री "सत्संग ध्यान स्टोर" पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपलब्ध है। इन सामग्रियों को खरीद कर आप मोक्ष-पर्यंत चलने वाले ध्यानाभ्यास कार्यक्रम में सहयोग करने का पुण्य प्राप्त करेंगे।  सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए   👉  यहाँ दबाएँ। 

🙏 हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनलों से जुड़ें 🙏

📰 ताज़ा सत्संग समाचारों के लिए:     👉 जुड़ें: सत्संग ध्यान न्यूज़   

🧘‍♂️ सामूहिक ध्यान अभ्यास के लिए:      👉जुड़ें: मोक्षपर्यंत ध्यानाभ्यास   

*चैनल खोलने के बाद ऊपर 'Follow' और 'घंटी' 🔔 का बटन जरूर दबाएं।

जय गुरु महाराज🙏🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।

Ad

Blogger द्वारा संचालित.
यूट्यूब संतवाणी गीता गुरुवाणी स्टोर शब्दकोश स्टेप चर्चा वेबसाइट न्यूज लाइब्रेरी