सत्संग ध्यान ब्रेकिंग न्यूज

ताज़ा न्यूज़
लोड हो रहा है...
ध्यान न्यूज़
लोड हो रहा है...

सहरसा के सोनवर्षा राज में सजेगा आध्यात्मिक कुंभ: अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग का 114वाँ वार्षिक महाधिवेशन मार्च में

सहरसा के सोनवर्षा राज में सजेगा आध्यात्मिक कुंभ: अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग का 114वाँ वार्षिक महाधिवेशन मार्च में

सहरसा के सोनवर्षा राज में सजेगा आध्यात्मिक कुंभ: अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग का 114वाँ वार्षिक महाधिवेशन मार्च में

Poster of 114th Annual Akhil Rashtriya Santmat Satsang Maha-adhiveshan at Sonbarsa Raj, Saharsa featuring Maharishi Mehi Paramhans and Acharya Maharishi Yogananda Paramhans.
राष्ट्रीय संतमत सत्संग का 114वाँ वार्षिक महाधिवेशन

सहरसा, बिहार: आध्यात्मिक शांति और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग का 114वाँ वार्षिक महाधिवेशन इस वर्ष सहरसा जिले के सोनवर्षा राज में आयोजित होने जा रहा है। यह भव्य कार्यक्रम 7, 8 और 9 मार्च 2026 (शनिवार, रविवार और सोमवार) को आयोजित किया जाएगा।


महर्षि योगानंद परमहंस जी का सानिध्य

   प्रभु प्रेमियों !  बीसवीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंसजी महाराज का कथन है कि 'जबतक किसी देश का आध्यात्मिक स्तर उत्तम और ऊँचा नहीं होगा, तबतक उस देश में सदाचारिता ऊँची और उत्तम नहीं होगी। जबतक सदाचारिता ऐसी नहीं रहेगी, तबतक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी। जबतक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी, तबतक राजनीति अच्छी और शान्तिदायक नहीं होगी। बुरी सामाजिक नीति के कारण राजनीति शासन सँभाल के योग्य हो नहीं सकेगी और उस देश में अशान्ति फैली रहेगी।' सर्वसाधारण व्यक्ति संत महापुरुषों के कल्याणकारी ज्ञान को अपनाकर अपने जीवन को सुखमय बनावे, इसी उद्देश्य को दृष्टिकोण में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

इस महाधिवेशन का मुख्य आकर्षण महर्षि मेँहीँ योगाश्रम, बैजनाथपुर से पधार रहे पूज्यपाद आचार्य महर्षि योगानंद परमहंस जी महाराज का सानिध्य और उनके अमृतमयी प्रवचन होंगे। उनके साथ देश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे वरिष्ठ साधु-महात्मा और विद्वान भी अपने विचार साझा करेंगे।

कार्यक्रम का विवरण:

  • स्थान: मनोरी चौक, नगर पंचायत सोनवर्षा राज, जिला-सहरसा (बिहार)।
  • समय: प्रतिदिन सुबह 6:00 बजे से और दोपहर 2:00 बजे से भजन-कीर्तन, स्तुति-प्रार्थना, ग्रंथपाठ एवं प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा।
  • लाइव देखने के लिए 👉@mehiyogaashram

​स्वागतकर्ता श्रद्धेय दिनेश बाबा एवं संतमत सत्संग समिति ने सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार और इष्ट-मित्रों सहित इस ज्ञान-यज्ञ में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक लाभ उठाने का विनम्र अनुरोध किया है।

आयोजक: अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग महासभा एवं क्षेत्रीय धर्मप्रेमी

संपर्क: 7644070014, 8789086267

🙏🍏🍊🍐🍎🍎


अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग महासभा निमंत्रण पत्र
अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग महासभा

अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग महासभा का निमंत्रण पत्र

अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग महासभा


अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग महासभा कार्यक्रम में पधारे वाले संत सूची
अखिल राष्ट्रीय संतमत सत्संग महासभा

पूज्यपाद महर्षि स्वामी योगानंद जी महाराज के दर्शन प्रवचन का एक ़झलक







सत्संग एवं ध्यान कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु विनम्र निवेदन

📚 सत्संग ध्यान स्टोर सामग्री-सूची

     प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मेँहीँ सहित संतों की सभी पुस्तकें, चित्र, लॉकेट, कलम, आसनी एवं सत्संग ध्यान से संबंधित अन्य सभी सामग्री "सत्संग ध्यान स्टोर" पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपलब्ध है। इन सामग्रियों को खरीद कर आप मोक्ष-पर्यंत चलने वाले ध्यानाभ्यास कार्यक्रम में सहयोग करने का पुण्य प्राप्त करेंगे।  सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए      👉  यहाँ दबाएँ। 

🙏 हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनलों से जुड़ें 🙏

📰 ताज़ा सत्संग समाचारों के लिए:     👉 जुड़ें: सत्संग ध्यान न्यूज़   

🧘‍♂️ सामूहिक 

ध्यान अभ्यास के लिए:      👉जुड़ें: मोक्षपर्यंत ध्यानाभ्यास   

*चैनल खोलने के बाद ऊपर 'Follow' और 'घंटी' 🔔 का बटन जरूर दबाएं।

जय गुरु महाराज🙏🙏

कोई टिप्पणी नहीं:

सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।

Ad

Blogger द्वारा संचालित.
यूट्यूब संतवाणी गीता गुरुवाणी स्टोर शब्दकोश स्टेप चर्चा वेबसाइट न्यूज लाइब्रेरी