छपरा में अध्यात्म का महाकुंभ: साप्ताहिक ध्यान साधना और संतमत सत्संग का भव्य आयोजन
छपरा में अध्यात्म का महाकुंभ: साप्ताहिक ध्यान साधना और संतमत सत्संग का भव्य आयोजन
छपरा, बिहार: परम पावन महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज और महर्षि शाही स्वामी जी महाराज के आशीर्वाद से, स्वर्गीय गीता माता की 5वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर छपरा की धरती पर एक विशाल आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन होने जा रहा है।
यह आयोजन दौलतगंज स्थित अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न होगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बाबा शाही धाम, दानापुर (पटना) से पधारे आचार्य स्वामी ओमानंद जी महाराज और अन्य वरिष्ठ साधु-महात्माओं के प्रवचन होंगे।
|
विशेष जानकारी:
प्रभु प्रेमियों ! बीसवीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंसजी महाराज का कथन है कि 'जबतक किसी देश का आध्यात्मिक स्तर उत्तम और ऊँचा नहीं होगा, तबतक उस देश में सदाचारिता ऊँची और उत्तम नहीं होगी। जबतक सदाचारिता ऐसी नहीं रहेगी, तबतक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी। जबतक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी, तबतक राजनीति अच्छी और शान्तिदायक नहीं होगी। बुरी सामाजिक नीति के कारण राजनीति शासन सँभाल के योग्य हो नहीं सकेगी और उस देश में अशान्ति फैली रहेगी।' सर्वसाधारण व्यक्ति संत महापुरुषों के कल्याणकारी ज्ञान को अपनाकर अपने जीवन को सुखमय बनावे, इसी उद्देश्य को दृष्टिकोण में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर पूर्णतः निःशुल्क है। व्यवस्थापकों ने अनुरोध किया है कि जो श्रद्धालु इस साधना शिविर में भाग लेना चाहते हैं, वे दिए गए संपर्क नंबर पर कॉल करके अपना स्थान सुरक्षित करा लें। इस भव्य आयोजन के आयोजक अशोक कु० अग्रहरि, अखिलेश कु० अग्रहरि एवं समस्त परिवार हैं।
कार्यक्रम की समय-सारणी:
- साप्ताहिक ध्यान साधना: 27 जनवरी 2026 से 2 फरवरी 2026 तक।
- दो दिवसीय संतमत सत्संग: 3 फरवरी और 4 फरवरी 2026।
- लाइव देखने के लिए 👉@maharshimehibhajan
"ध्यान ही जीवन का आधार है।" 🙏
स्वर्गीय गीता माता की 5वीं पुण्यतिथि पर आप सभी सादर आमंत्रित हैं। छपरा के दौलतगंज में आयोजित इस 9 दिवसीय आध्यात्मिक उत्सव में आचार्य स्वामी ओमानंद जी महाराज के सानिध्य में ध्यान और सत्संग का लाभ उठाएं।
निवेदक: शोभा देवी
आयोजक : अशोक कु० अग्रहरि, अखिलेश कु० अग्रहरि एवं समस्त परिवार ।- 📞 संपर्क: 6200474164
आयोजक : अशोक कु० अग्रहरि, अखिलेश कु० अग्रहरि एवं समस्त परिवार ।
- 📞 संपर्क: 6200474164
∆∆∆
स्वामी ओमानंद जी महाराज का एक झलक
सत्संग एवं ध्यान कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु विनम्र निवेदन
सत्संग ध्यान स्टोर 📚 सामग्री-सूची
प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मेँहीँ सहित संतों के सभी पुस्तकें, चित्र, लौकेट, कलम, आसनी एवं सत्संग ध्यान से संबंधित अन्य सभी सामग्री "सत्संग ध्यान स्टोर" पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपलब्ध है। इन सामग्रियों को खरीद कर आप मोक्ष-पर्यंत चलने वाले ध्यानाभ्यास कार्यक्रम में सहयोग करने का पुण्य प्राप्त करेंगे। क्योंकि इसके आमदनी से उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन होता है। अत: अभी कुछ-न-कुछ आर्डर अवश्य करें. अपनी आवश्यक सामग्री देखने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ ।
सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए शर्तों के बारे में जानने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ।
---×---











कोई टिप्पणी नहीं:
सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।