ध्येय की ओर बढ़ते कदम: रुपौली प्रखंड स्तरीय राष्ट्रीय संतमत-सत्संग अधिवेशन-2026 का शंखनाद
पूर्णिया के रुपौली में होगा 7वाँ वार्षिक संतमत-सत्संग अधिवेशन 2026, उमड़ेंगे हजारों श्रद्धालु
रुपौली (पूर्णिया): महर्षि मेँहीँ आश्रम, गोड़ियर, मिलिक टोला के पावन प्रांगण में 7वाँ वार्षिक प्रखंड स्तरीय राष्ट्रीय संतमत-सत्संग अधिवेशन-2026 का आयोजन होने जा रहा है। यह दो दिवसीय आध्यात्मिक समागम 17 और 18 जनवरी 2026 (शनिवार एवं रविवार) को आयोजित होगा।
|
मुख्य आकर्षण और प्रवचन:
प्रभु प्रेमियों ! बीसवीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंसजी महाराज का कथन है कि 'जबतक किसी देश का आध्यात्मिक स्तर उत्तम और ऊँचा नहीं होगा, तबतक उस देश में सदाचारिता ऊँची और उत्तम नहीं होगी। जबतक सदाचारिता ऐसी नहीं रहेगी, तबतक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी। जबतक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी, तबतक राजनीति अच्छी और शान्तिदायक नहीं होगी। बुरी सामाजिक नीति के कारण राजनीति शासन सँभाल के योग्य हो नहीं सकेगी और उस देश में अशान्ति फैली रहेगी।' सर्वसाधारण व्यक्ति संत महापुरुषों के कल्याणकारी ज्ञान को अपनाकर अपने जीवन को सुखमय बनावे, इसी उद्देश्य को दृष्टिकोण में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस गरिमामयी अवसर पर महर्षि मेँहीँ योगाश्रम बैजनाथपुर, सहरसा के विरक्त तपोनिष्ठ, परम पूज्य आचार्य महर्षि योगानंद परमहंस जी महाराज मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके साथ अन्य प्रबुद्ध साधु-महात्मा और विद्वान भी अपने ज्ञानवर्धक प्रवचनों से श्रद्धालुओं को मार्गदर्शित करेंगे।
कार्यक्रम की समय-सारणी:
- प्रातः सत्र: 6:30 बजे से 10:30 बजे तक (भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती, सद्ग्रन्थ पाठ एवं प्रवचन)।
- दोपहर सत्र: 1:30 बजे से संध्या 5:00 बजे तक (भजन-कीर्तन, प्रवचन एवं आरती)।
- लाइव देखने के लिए 👉@mehiyogaashram
आयोजक:
इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन समस्त गोड़ियर ग्रामवासी एवं रुपौली प्रखंड के धर्मप्रेमियों द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से इस ज्ञान-यज्ञ में सम्मिलित होकर जीवन को धन्य बनाने का सादर अनुरोध किया है।
∆∆∆
सत्संग ध्यान स्टोर 📚 सामग्री-सूची
प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मेँहीँ सहित संतों के सभी पुस्तकें, चित्र, लौकेट, कलम, आसनी एवं सत्संग ध्यान से संबंधित अन्य सभी सामग्री "सत्संग ध्यान स्टोर" पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपलब्ध है। इन सामग्रियों को खरीद कर आप मोक्ष-पर्यंत चलने वाले ध्यानाभ्यास कार्यक्रम में सहयोग करने का पुण्य प्राप्त करेंगे। क्योंकि इसके आमदनी से उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन होता है। अत: अभी कुछ-न-कुछ आर्डर अवश्य करें. अपनी आवश्यक सामग्री देखने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ ।
सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए शर्तों के बारे में जानने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ।
---×---











कोई टिप्पणी नहीं:
सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।