सत्संग ध्यान ब्रेकिंग न्यूज

ताज़ा न्यूज़
लोड हो रहा है...
ध्यान न्यूज़
लोड हो रहा है...

खगड़िया के पितौंझिया में गूंजेगी आध्यात्मिक लहर, 7 दिवसीय भव्य संतमत सत्संग का आयोजन

खगड़िया के पितौंझिया में गूंजेगी आध्यात्मिक लहर, 7 दिवसीय भव्य संतमत सत्संग का आयोजन

खगड़िया के पितौंझिया में गूंजेगी आध्यात्मिक लहर, 7 दिवसीय भव्य संतमत सत्संग का आयोजन

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिला अंतर्गत पितौंझिया स्थित सत्संग आश्रम में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होने जा रहा है। आगामी 10 जनवरी (शनिवार) से 16 जनवरी (शुक्रवार) 2026 तक एक विशाल 'साप्ताहिक ध्यान साधना एवं 7 दिवसीय संतमत सत्संग' का आयोजन किया गया है।

Poster of 7-Day Santmat Satsang and Dhyan Sadhana event in Khagaria Bihar featuring Swami Sandipanand Ji Maharaj
 7 दिवसीय भव्य संतमत सत्संग का आयोजन

खगड़िया के पितौंझिया में गूंजेगी आध्यात्मिक लहर: ध्यानाभ्यास और सत्संग शिवर

    प्रभु प्रेमियों ! बीसवीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंसजी महाराज का कथन है कि 'जबतक किसी देश का आध्यात्मिक स्तर उत्तम और ऊँचा नहीं होगा, तबतक उस देश में सदाचारिता ऊँची और उत्तम नहीं होगी। जबतक सदाचारिता ऐसी नहीं रहेगी, तबतक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी। जबतक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी, तबतक राजनीति अच्छी और शान्तिदायक नहीं होगी। बुरी सामाजिक नीति के कारण राजनीति शासन सँभाल के योग्य हो नहीं सकेगी और उस देश में अशान्ति फैली रहेगी।' सर्वसाधारण व्यक्ति संत महापुरुषों के कल्याणकारी ज्ञान को अपनाकर अपने जीवन को सुखमय बनावे, इसी उद्देश्य को दृष्टिकोण में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।     इस पावन अवसर पर सद्गुरु महर्षि मेंहीं परमहंस जी महाराज के परम शिष्य, देवभूमि देवघर से पधारे पूज्य स्वामी संदीपानंद जी महाराज अपने अमृतमयी प्रवचनों से भक्तों को निहाल करेंगे। उनके साथ कई अन्य साधु-महात्माओं का भी आगमन हो रहा है।  आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमियों, माताओं और बहनों से सपरिवार पधारकर सत्संग का लाभ उठाने और संत दर्शन करने का सादर अनुरोध किया है। यह आयोजन क्षेत्र में शांति और आध्यात्मिकता के प्रचार-प्रसार के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

Event Schedule:

  • Dates: 10 जनवरी (शनिवार) से 16 जनवरी (शुक्रवार) 2026 तक
  • Meditation  Session: 3:00 am to 4:00 am और 4 बार  कार्यक्रमानुसार 
  • Satsang Session: 6:00 am to 8:00 am,  3:00 pm to 5:00 pm और 7:00 pm to 8:00 pm
  • To watch live 👉@MaharshiMenhiAshram


​     इस पावन अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूज्य स्वामी संदीपानंद जी महाराज (देवघर, झारखंड) पधार रहे हैं। उनके अमृतमयी प्रवचनों के माध्यम से भक्तों को ईश्वर भक्ति, ध्यान और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलेगी। कार्यक्रम में स्वामी जी के साथ अन्य प्रबुद्ध साधु-महात्माओं का भी सानिध्य प्राप्त होगा। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, माता-बहनों और धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे इस आध्यात्मिक महोत्सव में सपरिवार सम्मिलित होकर अपने जीवन को धन्य बनाएं

∆∆∆

 पूज्य स्वामी संदीपानंद जी महाराज  का पूर्ण कार्यक्रम का एक झलक






सत्संग एवं ध्यान कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु विनम्र निवेदन

सत्संग ध्यान स्टोर 📚 सामग्री-सूची

     प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मेँहीँ सहित संतों के सभी पुस्तकें, चित्र, लौकेट, कलम, आसनी एवं सत्संग ध्यान से संबंधित अन्य सभी सामग्री "सत्संग ध्यान स्टोरपर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपलब्ध है। इन सामग्रियों को खरीद कर आप मोक्ष-पर्यंत चलने वाले ध्यानाभ्यास कार्यक्रम में सहयोग करने का पुण्य प्राप्त करेंगे। क्योंकि  इसके आमदनी से उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन होता है। अत: अभी कुछ-न-कुछ आर्डर अवश्य करें. अपनी आवश्यक सामग्री देखने के लिए    👉 यहाँ दवाएँ ।

सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए  शर्तों के बारे में जानने के लिए   👉 यहाँ  दवाएँ।

---×---

कोई टिप्पणी नहीं:

सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।

Ad

Blogger द्वारा संचालित.
यूट्यूब संतवाणी गीता गुरुवाणी स्टोर शब्दकोश स्टेप चर्चा वेबसाइट न्यूज लाइब्रेरी