सत्संग ध्यान ब्रेकिंग न्यूज

ताज़ा न्यूज़
लोड हो रहा है...
ध्यान न्यूज़
लोड हो रहा है...

आज का सत्संग ध्यानाभ्यास || 5 जनवरी 2026 ई को होने वाले संतमत के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम

आज का सत्संग ध्यानाभ्यास

     प्रभु प्रेमियों ! आज होने वाले सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य है - मोक्ष पर्यंत चलने वाले ध्यान अभ्यास कार्यक्रम, जो महर्षि मेँहीँ आश्रम, कुप्पाघाट, भागलपुर के पास मायागंज कालीघाट में रोजाना प्रसारित होता है इसे लाइव देखने के लिए सत्संग ध्यान युटुब चैनल है। इसके साथ ही संतमत के केंद्रीय आश्रम सहित सभी सत्संग आश्रमों में भी प्राय: तीनों समय का सत्संग और ध्यानअभ्सस होता ही है। इन कार्यक्रमों के अलावा निम्नलिखित विशेष आयोजन की जानकारी प्राप्त हुई है । पूज्यपाद भुजंगी बाबा के जन्मदिन पर जमालपुर मुंगेर में भव्य आयोजन हो रहा है। स्वामी भावेश आनंद जी महाराज के अध्यक्षता में 10 दिवसीय ध्यान अभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ होगा । मंदराचल पर्वत परिक्रमा के पास बांका भागलपुर में, 5 जनवरी से 5 फरवरी तक नरपतगंज, अररिया बिहार में मास ध्यान अभ्यास कार्यक्रम होगा, भावेशानंद नगर,  बाराहाट बांका में 9 दिवसीय सत्संग ध्यान अभ्यास कार्यक्रम भी है। कुछ और भी कार्यक्रम है जिनकी जानकारी  पहले भी थी जो पिछले दिनों से लगातार चल रहा है। आईये इन कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से जानते हैं-


5 जनवरी को जमालपुर मुंगेर में भुजंगी बाबा का जन्मोत्सव कार्यक्रम
पूज्यपाद भुजंगी बाबा के जन्मोत्सव कर्यक्रम

5 जनवरी 2026 ई को होने वाले संतमत के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम

   प्रभु प्रेमियों ! संतमत सत्संग का मुख्य उद्देश्य मनुष्य को बाहरी आडंबरों से हटाकर अंतर्मुखी करना और उसे अपने वास्तविक स्वरूप (आत्मा) का बोध कराना है। संतमत का मार्ग पूरी तरह से आध्यात्मिक और वैज्ञानिक है, जो 'स्व' की खोज पर आधारित है। संतमत का सबसे बड़ा उद्देश्य यह बताना है कि ईश्वर मंदिर, मस्जिद या किसी बाहरी स्थान के बजाय मनुष्य के अपने शरीर के भीतर ही विराजमान है। सत्संग के माध्यम से साधक को शरीर के नौ द्वारों से सिमटकर दसवें द्वार (सप्तक) में प्रवेश करने की विधि सिखाई जाती है। आवागमन (जन्म-मरण) के चक्र से मुक्ति संसार के दुखों और बार-बार जन्म लेने व मरने के चक्र से छुटकारा पाना ही 'मोक्ष' है। संतमत का मानना है कि जब तक जीव माया के प्रभाव में है, वह भटकता रहेगा। सत्संग वह मार्ग दिखाता है, जिससे जीव माया का पर्दा हटाकर परमात्मा में विलीन हो सके।  

       आज के भागदौड़ भरे जीवन में मन अशांत और चंचल है।मन की शांति और शुद्धिकरण सत्संग और ध्यानाभ्यास के माध्यम से किया जा सकता है। मानस जप, मानस ध्यान, दृष्टि योग और नादानुसंधान के माध्यम से मन की अशांति को दूर किया जाता है। इसमें पूर्ण सफलता के लिए नैतिक और सदाचारी जीवन होना जरूरी है जिसके लिए झूठ,चोरी,नशा,हिंसा और व्यभिचार जैसे दुर्गुणों से बचते हुए रहकर किसी अनुभवी मार्गदर्शक (सद्गुरु) के मार्गदर्शन में उपरोक्त साधनाओं को करें और सात्विक जीवन बितवे। इसके लिए संतमत सत्संग के प्रमुख उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न तरह के सत्संग और ध्यान अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं । आज 5 जनवरी 2026 ई को निम्नांकित कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं --

पूज्यपाद भुजंगी बाबा के जन्मोत्सव कर्यक्रम, पाटम बड़ैचक मुंगेर
पूज्यपाद भुजंगी बाबा के जन्मोत्सव कार्यक्रम 

नयागांव जमालपुर में विशेष सत्संग
नयागांव जमालपुर में विशेष सत्संग


5  से 15 जनवरी तक स्वामी भाभिसानंद की अध्यक्षता में बाराहाट बांका में ध्यान अभ्यास कार्यक्रम और सत्संग
स्वामी भावेश आनंद के कार्यक्रम

5 जनवरी से 5 फरवरी तक महर्षि मेंहीं योग आश्रम, नरपतगंज, अररिया बिहार में ध्यान अभ्यास सह सत्संग कार्यक्रम का आयोजन,
5 जनवरी से 5 फरवरी तक ध्यान अभ्यास नरपतगंज में

बाराहाट बांका बिहार में दो दिवसीय विशेष सत्संग का आयोजन
दो दिवसीय सत्संग ध्यान अभ्यास कार्यक्रम


महर्षि मेँहीँ मठ के कार्यक्रम, महर्षि मेंहीं मठ में स्वामी वेदानंद जी महाराज की अध्यक्षता में होने वाले सत्संग ध्यान अभ्यास कार्यक्रम,
महर्षि मेँहीँ मठ के कार्यक्रम

महर्षि मेंहीं मठ में होने वाले ध्यान अभ्यास कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए   👉 यहाँ दवाएँ ।


1 से 7 जनवरी तक ध्यान अभ्यास कार्यक्रम रामपुर खुर्द पूर्णिया
1 से 7 जनवरी तक ध्यान अभ्यास

3 से 9 जनवरी तक भागवत कथा, कोलकाता में
3 से 9 जनवरी तक भागवत कथा

1  से 7 जनवरी तक ध्यानाभ्यास कार्यक्रम, देवी बंशीपुर कहलगांव में
1  से 7 जनवरी तक ध्यानाभ्यास कार्यक्रम



अन्य समाचार

सन 2026 ईस्वी में होने वाले व्रत त्यौहार की जानकारी
2026 के व्रत त्यौहार

सुविचार चाय का चरित्र से संबंध
सुविचार

जनवरी में होने वाले सभी तरह के सत्संग ध्यान कार्यक्रमों की जानकारी के लिए 👉 जनवरी के कार्यक्रम 2026 ई. 



 

सत्संग एवं ध्यान कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु विनम्र निवेदन

प्रिय सत्संग प्रेमियों,

जय गुरु महाराज! 🙏

​     आप सभी श्रद्धालु भाई-बहनों से विनम्र निवेदन है कि आध्यात्मिक एकता का परिचय देते हुए, अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले सभी प्रकार के सत्संग एवं ध्यान कार्यक्रमों की जानकारी हमें अवश्य प्रदान करें। चाहे कार्यक्रम दैनिक हो, साप्ताहिक, मासिक, वार्षिक या कोई विशेष भव्य अधिवेशन—आपकी सूचना धर्म के प्रचार में अत्यंत सहायक सिद्ध होगी।

सूचना कैसे साझा करें?

     यदि आप अपने क्षेत्र के कार्यक्रमों या ऑनलाइन सत्संग/ध्यान सत्रों का निःशुल्क प्रचार करवाना चाहते हैं, तो कृपया समस्त विवरण हमारे व्हाट्सएप नंबर: 7547006282 पर संदेश (Message) के माध्यम से भेजें।

विशेष आग्रह: कृपया इस नंबर पर फोन कॉल (Call) न करें। आपके कॉल करने से 'मोक्षपर्यंत ध्यानाभ्यास ' के साधना सत्रों में बाधा उत्पन्न होती है। आध्यात्मिक सेवा में सहयोग हेतु केवल संदेश का ही उपयोग करें।

आर्थिक सहयोग:

     जो महानुभाव सत्संग के प्रचार-प्रसार और मोक्ष प्राप्ति ध्यान कार्यक्रमों में आर्थिक सहयोग देना चाहते हैं, वे भी व्हाट्सएप पर संदेश भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आपका दान धर्म के विस्तार और जन-कल्याण हेतु व्यय किया जाता है।

सावधानी एवं सूचना:

  • ​जिन कार्यक्रमों के विवरण में संपर्क सूत्र (फोन नंबर) उपलब्ध नहीं होता, उनकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी।
  • ​भक्तों से अनुरोध है कि किसी भी कार्यक्रम में प्रस्थान करने से पूर्व, दी गई  सत्संग कार्यक्रम की जानकारी  वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। हो सकता है किसी कारण से कार्यक्रम स्थगित हो गया हो।

​आइए, मिलकर सत्संग की महिमा को जन-जन तक पहुँचाएँ।

सप्रेम जय गुरु महाराज! 🌹🌺🪷💮

कोई टिप्पणी नहीं:

सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।

Ad

Blogger द्वारा संचालित.
यूट्यूब संतवाणी गीता गुरुवाणी स्टोर शब्दकोश स्टेप चर्चा वेबसाइट न्यूज लाइब्रेरी