अररिया के हरिपुर कला में सन्तमत सत्संग का विशाल आयोजन, स्वामी पूर्ण चेतन जी महाराज करेंगे अमृत वर्षा
अररिया के हरिपुर कला में सन्तमत सत्संग का विशाल आयोजन, स्वामी पूर्ण चेतन जी महाराज करेंगे अमृत वर्षा
![]() |
| पूज्यपाद आचार्य स्वामी श्री पूर्ण चेतन जी महाराज सत्संग- कार्यक्रम |
हरिपुर कला, अररिया: बिहार के अररिया जिला अंतर्गत भरगामा प्रखंड के हरिपुर कला (वार्ड नं. 10) में आगामी 4 और 5 फरवरी 2026 को दो दिवसीय सन्तमत सत्संग का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस आध्यात्मिक महोत्सव को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
मुख्य वक्ता और कार्यक्रम:
इस पावन अवसर पर माछीवाड़ा साहिब, लुधियाना (पंजाब) से पधार रहे सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज के परम प्रिय शिष्य पूज्यपाद आचार्य स्वामी श्री पूर्ण चेतन जी महाराज अपने मुखारविंद से ज्ञान की अमृत वर्षा करेंगे। उनके साथ पूज्य स्वामी जगन्नाथ जी महाराज, विनय सागर जी महाराज एवं अन्य वरिष्ठ साधु-महात्माओं का भी शुभागमन हो रहा है।
कार्यक्रम का विवरण:
- दिनांक: 04 फरवरी (बुधवार) एवं 05 फरवरी (गुरुवार), 2026
- समय: प्रातः 06:00 बजे से एवं अपराह्न 01:00 बजे से।
- गतिविधियाँ: आध्यात्मिक भजन, स्तुति विनती, सद्ग्रंथ पाठ एवं सारगर्भित प्रवचन।
- लाइव देखने के लिए 👉@vinaysagarbaba698
आयोजक मंडल और समस्त ग्रामवासियों ने तमाम अध्यात्म प्रेमियों से सपरिवार पधारकर सन्त महात्माओं के दर्शन और प्रवचनों से लाभ उठाने का सादर निवेदन किया है। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु श्री शिवनारायण यादव, सुशील यादव, सुनील यादव एवं राज कुमार यादव सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं।
🙏🍊🍎🍋🍏
।। ॐ श्री सद्गुरुवे नमः ।।
🙏 जय गुरु महाराज 🙏
सभी अध्यात्म प्रेमियों के लिए हर्ष का विषय है कि महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की असीम अनुकम्पा से अररिया की धरती पर सन्तमत सत्संग की अमृत धारा बहने वाली है।
🗓️ दिनांक: 04 और 05 फरवरी 2026 (बुधवार व गुरुवार)
📍 स्थान: हरिपुर कला, वार्ड नं. 10, प्रखण्ड- भरगामा, जिला- अररिया (बिहार)
🎙️ मुख्य प्रवचन:
परम विरक्त, तपोनिष्ठ पूज्यपाद आचार्य स्वामी श्री पूर्ण चेतन जी महाराज (माछीवाड़ा, लुधियाना, पंजाब)
⏰ समय: प्रातः 6 बजे एवं दोपहर 1 बजे से।
आप सभी धर्मानुरागी सज्जनों से सविनय निवेदन है कि सपरिवार पधारकर सन्त महात्माओं के दर्शन एवं सत्संग का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
आयोजक: समस्त ग्रामवासी
संपर्क सूत्र: 9060511665, 7988508253, 9350754809
कृपया इस संदेश को अन्य सत्संग प्रेमियों तक पहुँचाएँ। धन्यवाद
🙏🍏🍋🍎🍊
तपोनिष्ठ पूज्यपाद आचार्य स्वामी श्री पूर्ण चेतन जी महाराज का दर्शन
सत्संग ध्यान स्टोर 📚 सामग्री-सूची
प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मेँहीँ सहित संतों के सभी पुस्तकें, चित्र, लौकेट, कलम, आसनी एवं सत्संग ध्यान से संबंधित अन्य सभी सामग्री "सत्संग ध्यान स्टोर" पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपलब्ध है। इन सामग्रियों को खरीद कर आप मोक्ष-पर्यंत चलने वाले ध्यानाभ्यास कार्यक्रम में सहयोग करने का पुण्य प्राप्त करेंगे। क्योंकि इसके आमदनी से उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन होता है। अत: अभी कुछ-न-कुछ आर्डर अवश्य करें. अपनी आवश्यक सामग्री देखने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ ।
सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए शर्तों के बारे में जानने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ।
🙏🙏🙏🙏🙏











कोई टिप्पणी नहीं:
सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।