सत्संग ध्यान ब्रेकिंग न्यूज

ताज़ा न्यूज़
लोड हो रहा है...
ध्यान न्यूज़
लोड हो रहा है...

गोड्डा जिला संतमत सत्संग का 77वाँ वार्षिक अधिवेशन: कोरका घाट में उमड़ेगी श्रद्धा की धारा

गोड्डा जिला संतमत सत्संग का 77वाँ वार्षिक अधिवेशन

गोड्डा जिला संतमत सत्संग का 77वाँ वार्षिक अधिवेशन

।। श्री सद्गुरवे नमः ।।

Godda District 77th Annual Santmat Satsang Invitation Banner 2026
गोड्डा जिला संतमत सत्संग अधिवेशन आमंत्रण

गोड्डा, झारखण्ड: परम प्रभु परमात्मा की असीम अनुकम्पा से गोड्डा जिला संतमत सत्संग का 77वाँ वार्षिक अधिवेशन इस वर्ष अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित होने जा रहा है। यह भव्य आध्यात्मिक समागम ग्राम- कोरका घाट (पथरगामा) की पावन धरती पर सुनिश्चित हुआ है।

अधिवेशन की तिथि एवं स्थान

  • दिनांक: 07 फरवरी एवं 08 फरवरी 2026 (शनिवार एवं रविवार)
  • स्थान: ग्राम- कोरका घाट, थाना- पथरगामा, जिला- गोड्डा (झारखण्ड)

महर्षि मेँहीँ के संदेशों का होगा शंखनाद

इस पावन अधिवेशन में सिद्धपीठ महर्षि मेँहीँ आश्रम, कुप्पाघाट के तपोनिष्ठ वर्तमान आचार्य महर्षि हरिनंदन जी महाराज का पावन पदार्पण और प्रवचन होगा। साथ ही पूज्य गुरुसेवी स्वामी भगीरथ जी महाराज, गुरुचरण स्वामी प्रमोद जी महाराज एवं अन्य वरिष्ठ साधु-महात्माओं के दर्शन एवं प्रवचन का लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा।

कार्यक्रम विवरण

अधिवेशन के दौरान प्रतिदिन दो सत्रों में आध्यात्मिक कार्यक्रम संपन्न होंगे:

  • प्रातः काल: 6 बजे से भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती, सद्ग्रंथ पाठ एवं प्रवचन।
  • अपराह्न: 2 बजे से सत्संग एवं मनीषी संतों द्वारा ज्ञानवर्धक प्रवचन।

।। विशेष अनुरोध ।।
सन्तमत सत्संग समिति, कोरका घाट एवं समस्त क्षेत्रीय जनता द्वारा सभी धर्मप्रेमियों से सादर अनुरोध है कि इस पुनीत अवसर पर स-बन्धु पधार कर प्रवचन का लाभ उठावें और पुण्य के भागी बनें।

निवेदक:

संतमत सत्संग समिति, कोरका घाट सह गोड्डा जिला सन्तमत सत्संग समिति

👉🙏🌹🌺🌺🪷

जय गुरु महाराज! 🙏

​🚩 आमंत्रण: गोड्डा जिला संतमत सत्संग का 77वाँ वार्षिक अधिवेशन।

🗓️ दिनांक: 7-8 फरवरी 2026

📍 स्थान: कोरका घाट, पथरगामा (गोड्डा)

सानिध्य: आचार्य महर्षि हरिनंदन जी महाराज

​पवित्र ज्ञान-यज्ञ में सम्मिलित होने के लिए पूरी जानकारी यहाँ देखें:

👉 [https://satsangdhyannews.blogspot.com/2026/01/godda-77th-annual-santmat-satsang-adhiveshan-2026.html]

#Keywords: #GoddaSatsang #Santmat #MaharishiMehi #SatsangNews #SpiritualEvent #झारखण्ड #सन्तमत #मेँहीँ

🪷🌺🌹🙏

आचार्य गुरसेवी संत-महात्माओं, महाराजों का पूर्व दर्शन 




सत्संग एवं ध्यान कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु विनम्र निवेदन

सत्संग ध्यान स्टोर 📚 सामग्री-सूची

     प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मेँहीँ सहित संतों के सभी पुस्तकें, चित्र, लौकेट, कलम, आसनी एवं सत्संग ध्यान से संबंधित अन्य सभी सामग्री "सत्संग ध्यान स्टोरपर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपलब्ध है। इन सामग्रियों को खरीद कर आप मोक्ष-पर्यंत चलने वाले ध्यानाभ्यास कार्यक्रम में सहयोग करने का पुण्य प्राप्त करेंगे। क्योंकि  इसके आमदनी से उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन होता है। अत: अभी कुछ-न-कुछ आर्डर अवश्य करें. अपनी आवश्यक सामग्री देखने के लिए    👉 यहाँ दवाएँ ।

सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए  शर्तों के बारे में जानने के लिए   👉 यहाँ  दवाएँ।

---×---


🙏 हमारे आधिकारिक व्हाट्सएप चैनलों से जुड़ें 🙏

📰 ताज़ा सत्संग समाचारों के लिए:

जुड़ें: सत्संग ध्यान न्यूज़

🧘‍♂️ सामूहिक ध्यान अभ्यास के लिए:

जुड़ें: सत्संग ध्यान अभ्यास
*चैनल खोलने के बाद ऊपर 'Follow' और 'घंटी' 🔔 का बटन जरूर दबाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।

Ad

Blogger द्वारा संचालित.
यूट्यूब संतवाणी गीता गुरुवाणी स्टोर शब्दकोश स्टेप चर्चा वेबसाइट न्यूज लाइब्रेरी