बांका में धूमधाम से मनाया जाएगा सद्गुरु बाबा देवी साहब का 107वाँ महापरिनिर्वाण दिवस
बांका, बिहार: संतमत के महान विभूति और महर्षि मेँहीँ परमहंस जी के गुरु, परम संत सद्गुरु बाबा देवी साहब का 107वाँ महापरिनिर्वाण दिवस आगामी 19 जनवरी 2026 (सोमवार) को श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा।
इस पावन अवसर पर बांका स्थित श्री संतमत सत्संग मंदिर, विजयनगर (माँ काली मंदिर के दक्षिण) में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। स्थानीय सत्संग समिति ने इस आध्यात्मिक उत्सव की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं।
![]() |
| सद्गुरु बाबा देवी साहब महापरिनिर्वाण दिवस 19 जनवरी 2026 |
कार्यक्रम का विवरण:
- दिनांक: 19 जनवरी 2026, सोमवार
- समय: प्रातः 10:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक
- प्रमुख गतिविधियाँ: सामूहिक सत्संग, गहन ध्यान एवं भंडारा (महाप्रसाद)।
विशेष आकर्षण:
इस शुभ अवसर पर महर्षि मेँहीँ आश्रम, मिर्जाचौकी से परम श्रद्धेया साध्वी रेखा दीदी जी का आगमन हो रहा है। उनके प्रवचनों और सानिध्य से भक्तों को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा।
संतमत सत्संग समिति, बांका ने सभी श्रद्धालु भाई-बहनों से आग्रह किया है कि भारी संख्या में पधारकर इस सत्संग और महाप्रसाद का लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए समिति के मोबाइल नंबर 9960260841 या 9955646414 पर संपर्क किया जा सकता है।
∆∆∆
सत्संग ध्यान स्टोर 📚 सामग्री-सूची
प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मेँहीँ सहित संतों के सभी पुस्तकें, चित्र, लौकेट, कलम, आसनी एवं सत्संग ध्यान से संबंधित अन्य सभी सामग्री "सत्संग ध्यान स्टोर" पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपलब्ध है। इन सामग्रियों को खरीद कर आप मोक्ष-पर्यंत चलने वाले ध्यानाभ्यास कार्यक्रम में सहयोग करने का पुण्य प्राप्त करेंगे। क्योंकि इसके आमदनी से उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन होता है। अत: अभी कुछ-न-कुछ आर्डर अवश्य करें. अपनी आवश्यक सामग्री देखने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ ।
सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए शर्तों के बारे में जानने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ।
---×---











कोई टिप्पणी नहीं:
सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।