|
जमुई (बिहार): जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत ग्राम+पो- बोड़वा में आगामी 27 और 28 जनवरी 2026 को दो दिवसीय भव्य संतमत सत्संग का आयोजन होने जा रहा है। यह आध्यात्मिक कार्यक्रम डॉ. कामदेव प्रसाद वर्णवाल के निवास स्थान पर आयोजित किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर सबौर, भागलपुर से पधार रहे तपोनिष्ठ आचार्य महर्षि श्री वेदानन्द जी महाराज एवं अन्य पूज्य साधु-महात्माओं के अमृतमयी वचनों का लाभ श्रद्धालुओं को प्राप्त होगा। कार्यक्रम की शुरुआत 27 जनवरी (मंगलवार) को दोपहर 1 बजे से होगी। अगले दिन 28 जनवरी (बुधवार) को सुबह 6 बजे से सत्संग और दोपहर 2 बजे से कीर्तन-भजन का कार्यक्रम निश्चित किया गया है।
निवेदक डॉ. कामदेव प्र० वर्णवाल, नरेश लाल एवं समस्त सत्संगी परिवार ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमियों से इस कार्यक्रम में सपरिवार सम्मिलित होकर सत्संग एवं प्रवचन का लाभ उठाने की अपील की है।
🍐🍊🍋🍋🙏
जय गुरु महाराज! 🙏
आप सभी को जानकर अपार हर्ष होगा कि जमुई के झाझा (बोड़वा) में दो दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन होने जा रहा है।
🗓️ दिनांक: 27 एवं 28 जनवरी 2026
📍 स्थान: डॉ. कामदेव प्रसाद वर्णवाल का आवास, ग्राम+पो- बोड़वा, प्रखंड- झाझा, जिला- जमुई (बिहार)
🎙️ मुख्य प्रवचनकर्ता: तपोनिष्ठ आचार्य महर्षि श्री वेदानन्द जी महाराज
सत्संग से जुड़कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
📞 संपर्क: 9631526848
👉[https://satsangdhyannews.blogspot.com/2026/01/santmat-satsang-bodwa-jamui-january-2026.html]
कृपया इस संदेश को अन्य सत्संग प्रेमियों को भी शेयर करें।
सत्संग ध्यान स्टोर 📚 सामग्री-सूची
प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मेँहीँ सहित संतों के सभी पुस्तकें, चित्र, लौकेट, कलम, आसनी एवं सत्संग ध्यान से संबंधित अन्य सभी सामग्री "सत्संग ध्यान स्टोर" पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपलब्ध है। इन सामग्रियों को खरीद कर आप मोक्ष-पर्यंत चलने वाले ध्यानाभ्यास कार्यक्रम में सहयोग करने का पुण्य प्राप्त करेंगे। क्योंकि इसके आमदनी से उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन होता है। अत: अभी कुछ-न-कुछ आर्डर अवश्य करें. अपनी आवश्यक सामग्री देखने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ ।
सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए शर्तों के बारे में जानने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ।
---×---











कोई टिप्पणी नहीं:
सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।