छपरा: अफौर ग्राम में श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, महर्षि मेँहीँ आश्रम के संत करेंगे कथावाचन
छपरा: अफौर ग्राम में श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन, महर्षि मेँहीँ आश्रम के संत करेंगे कथावाचन
|
छपरा (सारण): बिहार के छपरा जिले के नगरा थाना अंतर्गत ग्राम+पो०- अफौर में भक्ति और आध्यात्म की अविरल धारा बहने वाली है। आगामी 20 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक यहाँ श्रीमद् भागवत कथा साप्ताहिक ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। संतमत के अनुकूल आयोजित इस ज्ञान यज्ञ में श्रद्धालुओं को प्रभु भक्ति और जीवन दर्शन का अनमोल ज्ञान प्राप्त होगा।
महर्षि मेँहीँ आश्रम के स्वामी आनंद स्वरूप जी होंगे मुख्य वक्ता
इस पावन कथा के मुख्य प्रवक्ता पूज्यपाद स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज होंगे, जो महर्षि मेँहीँ ध्यान योग आश्रम, हिजला, बायसी (पूर्णियाँ) से पधार रहे हैं। उनके मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा होगी, जिसमें क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है।
कार्यक्रम का विवरण
आयोजन समिति द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कथा दो सत्रों में आयोजित की जाएगी:
- कथा का समय: प्रातः 06:00 बजे से 10:00 बजे तक एवं अपराह्न 01:00 बजे से 06:00 बजे तक।
- कलश यात्रा: 20 अप्रैल 2026 को प्रातः 06:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी।
- हवन और पूर्णाहुति: 26 अप्रैल 2026 को प्रातः 09:00 बजे से।
- विशाल भंडारा: 26 अप्रैल 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से महाप्रसाद का वितरण होगा।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समस्त ग्रामीण जनता एवं भक्तगण (अफौर, छपरा) तन-मन-धन से जुटे हुए हैं। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से इस ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर पुण्य का भागी बनने की अपील की है।
सत्संग ध्यान स्टोर 📚 सामग्री-सूची
प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मेँहीँ सहित संतों के सभी पुस्तकें, चित्र, लौकेट, कलम, आसनी एवं सत्संग ध्यान से संबंधित अन्य सभी सामग्री "सत्संग ध्यान स्टोर" पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपलब्ध है। इन सामग्रियों को खरीद कर आप मोक्ष-पर्यंत चलने वाले ध्यानाभ्यास कार्यक्रम में सहयोग करने का पुण्य प्राप्त करेंगे। क्योंकि इसके आमदनी से उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन होता है। अत: अभी कुछ-न-कुछ आर्डर अवश्य करें. अपनी आवश्यक सामग्री देखने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ ।
सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए शर्तों के बारे में जानने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ।
---×---











कोई टिप्पणी नहीं:
सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।