सुपौल जिला संतमत-सत्संग का 34वाँ वार्षिक अधिवेशन
सुपौल: जिला अंतर्गत मरौना प्रखंड के हड़री, बसखोड़ा (वार्ड नं. 11) में सुपौल जिला संतमत-सत्संग का 34वाँ वार्षिक अधिवेशन आगामी 11 एवं 12 मार्च, 2026 को आयोजित होने जा रहा है। इस भव्य आयोजन को लेकर स्थानीय सत्संग प्रेमियों और आयोजन समिति द्वारा तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही हैं।
|
कुप्पाघाट से पधारेंगे वरिष्ठ साधु-महात्मा
इस पुनीत अवसर पर महर्षि मेँहीँ आश्रम कुप्पाघाट, भागलपुर से वरिष्ठ साधु-महात्माओं का शुभागमन होने जा रहा है। अधिवेशन के दौरान उनके द्वारा ज्ञानमयी प्रवचनों की वर्षा की जाएगी, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होगा। आयोजन समिति ने सभी धर्मावलम्बियों से अपील की है कि वे अधिकाधिक संख्या में पधारकर सत्संग का लाभ उठाएँ।
सत्संग स्थल तक पहुँचने का मार्ग
- उत्तर, पूर्व एवं पश्चिम से: बस या ट्रेन द्वारा निर्मली स्टेशन उतरें, वहाँ से 15 किमी दक्षिण बसखोड़ा होते हुए सत्संग स्थल पहुँचें।
- दक्षिण दिशा (दरभंगा, मधुबनी) से: मधेपुर-भलुआही-भेजा होते हुए हड़री-बसखोड़ा सत्संग स्थल पहुँचें।
- भलुआही बस स्टैंड से: यहाँ से सत्संग स्थल की दूरी 10 किमी दक्षिण है।
- घोघरडीहा रेलवे स्टेशन से: यहाँ से 12 किमी दक्षिण दिशा में सत्संग स्थल स्थित है।
संपर्क सूत्र
किसी भी जानकारी या सहयोग के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है:
- श्री श्यामसुंदर शर्मा: 9631373795
- श्री राजकुमार शर्मा: 7739329733
- श्री रामलखन मेहता (जिलाध्यक्ष): 7322036046
- श्री जयप्रकाश यादव (जिला मंत्री): 9521469143
🙏 *जय गुरुदेव* 🙏
🗓️ *सुपौल जिला संतमत-सत्संग का 34वाँ वार्षिक अधिवेशन*
📍 *स्थान:* हड़री, पो.-बसखोड़ा, वार्ड नं० 11, प्रखंड-मरौना (सुपौल)
📅 *दिनांक:* 11 एवं 12 मार्च, 2026 ई०
इस पावन अवसर पर *महर्षि मेँहीँ आश्रम कुप्पाघाट* से पूज्य साधु-महात्माओं का आगमन हो रहा है। आप सभी सत्संग प्रेमी सादर आमंत्रित हैं।
अधिक जानकारी के लिए यहाँ पढ़ें: [https://satsangdhyannews.blogspot.com/2026/01/supaul-dist-santmat-satsang-34th-annual-session-2026.html]
🌹🌺🪷👉👈
महर्षि मेँहीँ आश्रम कुप्पाघाट, भागलपुर से वरिष्ठ साधु-महात्माओं का प्रवचन
सत्संग ध्यान स्टोर 📚 सामग्री-सूची
प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मेँहीँ सहित संतों के सभी पुस्तकें, चित्र, लौकेट, कलम, आसनी एवं सत्संग ध्यान से संबंधित अन्य सभी सामग्री "सत्संग ध्यान स्टोर" पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपलब्ध है। इन सामग्रियों को खरीद कर आप मोक्ष-पर्यंत चलने वाले ध्यानाभ्यास कार्यक्रम में सहयोग करने का पुण्य प्राप्त करेंगे। क्योंकि इसके आमदनी से उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन होता है। अत: अभी कुछ-न-कुछ आर्डर अवश्य करें. अपनी आवश्यक सामग्री देखने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ ।
सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए शर्तों के बारे में जानने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ।
---×---











कोई टिप्पणी नहीं:
सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।