सत्संग ध्यान ब्रेकिंग न्यूज

ताज़ा न्यूज़
लोड हो रहा है...
ध्यान न्यूज़
लोड हो रहा है...

गोड्डा में आध्यात्मिक समागम: 20 जनवरी से शुरू होगा मास-ध्यान-साधना शिविर और प्रांतीय अधिवेशन

गोड्डा में आध्यात्मिक समागम: 20 जनवरी से शुरू होगा मास-ध्यान-साधना शिविर और प्रांतीय अधिवेशन

गोड्डा में आध्यात्मिक समागम: 20 जनवरी से शुरू होगा मास-ध्यान-साधना शिविर और प्रांतीय अधिवेशन

गोड्डा, झारखंड:

अध्यात्म और शांति की खोज में लगे साधकों के लिए एक बड़ा अवसर आ रहा है। आगामी 20 जनवरी 2026 से गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड स्थित महर्षि मेँही हृदय धाम, शाही पीठ, हाहाजोर (लहठी) में विशाल सत्संग और साधना शिविर का आयोजन होने जा रहा है।


Poster of 4th Jharkhand Provincial Santmat Satsang and Meditation Camp 2026 at Maharshi Mehi Hriday Dham, Godda.
त्रिवेणी-संगम सन्तमत-सत्संग आयोजन

सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज के वचन

   प्रभु प्रेमियों !  बीसवीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंसजी महाराज का कथन है कि 'जबतक किसी देश का आध्यात्मिक स्तर उत्तम और ऊँचा नहीं होगा, तबतक उस देश में सदाचारिता ऊँची और उत्तम नहीं होगी। जबतक सदाचारिता ऐसी नहीं रहेगी, तबतक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी। जबतक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी, तबतक राजनीति अच्छी और शान्तिदायक नहीं होगी। बुरी सामाजिक नीति के कारण राजनीति शासन सँभाल के योग्य हो नहीं सकेगी और उस देश में अशान्ति फैली रहेगी।' सर्वसाधारण व्यक्ति संत महापुरुषों के कल्याणकारी ज्ञान को अपनाकर अपने जीवन को सुखमय बनावे, इसी उद्देश्य को दृष्टिकोण में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

कार्यक्रम का विवरण:

सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज के आशीर्वाद से आयोजित इस कार्यक्रम में दो मुख्य चरण होंगे:

  1. मास-ध्यान-साधना शिविर: यह शिविर 20 जनवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक चलेगा।
  2. चतुर्थ झारखंड प्रांतीय अधिवेशन: त्रिवेणी-संगम सन्तमत-सत्संग का यह भव्य अधिवेशन 20 और 21 फरवरी 2026 (शुक्रवार और शनिवार) को आयोजित होगा।
  3. लाइव देखने के लिए 👉@santmatsatsangpiyush

कैसे पहुँचें?

आयोजकों के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले महात्मा और सज्जन 'महादेव बथान चौक, महागामा' पहुँचें। वहां से सत्संग स्थल मात्र 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। राँची और पटना से गोड्डा के लिए सीधी रेल सेवा भी उपलब्ध है।

आयोजक और संपर्क:

यह कार्यक्रम 'सद्गुरु महर्षि मेँही श्रद्धा सेवा ट्रस्ट' और 'त्रिवेणी-संगम सन्तमत-सत्संग आयोजन समिति, गोड्डा' द्वारा आयोजित किया जा रहा है। स्वामी श्रद्धानन्द जी महाराज और स्वामी शतानंद जी के मार्गदर्शन में इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9431595113 पर संपर्क किया जा सकता है।

यदि आप आत्मिक शांति और ध्यान की गहराई को अनुभव करना चाहते हैं, तो इस दिव्य अवसर का लाभ जरूर उठाएं। 🧘‍♂️


∆∆∆


स्वामी श्रद्धानन्द जी महाराज महाराज के कार्यक्रम का एक झलक 





सत्संग एवं ध्यान कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु विनम्र निवेदन

सत्संग ध्यान स्टोर 📚 सामग्री-सूची

     प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मेँहीँ सहित संतों के सभी पुस्तकें, चित्र, लौकेट, कलम, आसनी एवं सत्संग ध्यान से संबंधित अन्य सभी सामग्री "सत्संग ध्यान स्टोरपर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपलब्ध है। इन सामग्रियों को खरीद कर आप मोक्ष-पर्यंत चलने वाले ध्यानाभ्यास कार्यक्रम में सहयोग करने का पुण्य प्राप्त करेंगे। क्योंकि  इसके आमदनी से उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन होता है। अत: अभी कुछ-न-कुछ आर्डर अवश्य करें. अपनी आवश्यक सामग्री देखने के लिए    👉 यहाँ दवाएँ ।

सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए  शर्तों के बारे में जानने के लिए   👉 यहाँ  दवाएँ।

---×---

कोई टिप्पणी नहीं:

सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।

Ad

Blogger द्वारा संचालित.
यूट्यूब संतवाणी गीता गुरुवाणी स्टोर शब्दकोश स्टेप चर्चा वेबसाइट न्यूज लाइब्रेरी