अररिया के भरगामा में सन्तमत सत्संग का भव्य आयोजन, स्वामी पूर्ण चेतन जी महाराज बिखेरेंगे ज्ञान की गंगा
अररिया के भरगामा में सन्तमत सत्संग का भव्य आयोजन, स्वामी पूर्ण चेतन जी महाराज बिखेरेंगे ज्ञान की गंगा
अररिया: आध्यात्मिक शांति और सत्संग प्रेमियों के लिए एक हर्ष का विषय है। बिहार के अररिया जिला अंतर्गत भरगामा प्रखंड के हरिपुर कला (विषहरी स्थान, वार्ड नं.-10) में आगामी 31 जनवरी और 01 फरवरी 2026 (शनिवार और रविवार) को दो दिवसीय भव्य 'सन्तमत सत्संग' का आयोजन होने जा रहा है।
|
मुख्य आकर्षण और प्रवचन:
इस पावन अवसर पर माछीवाड़ा साहिब (लुधियाना, पंजाब) से पधार रहे सद्गुरु महाराज के प्रिय शिष्य पूज्यपाद आचार्य स्वामी पूर्ण चेतन जी महाराज, स्वामी जगन्नाथ जी महाराज एवं स्वामी विनय सागर जी महाराज अपने मुखारविंद से अमृतमयी प्रवचन देंगे।
कार्यक्रम की समय सारणी:
आयोजन समिति के अनुसार सत्संग दो सत्रों में आयोजित होगा:
- प्रथम सत्र: सुबह 07:00 बजे से पूर्वाह्न 11:00 बजे तक।
- द्वितीय सत्र: अपराह्न 02:00 बजे से संध्या 06:00 बजे तक।
- 31 जनवरी और 01 फरवरी 2026
- लाइव देखने के लिए 👉@vinaysagarbaba698
आयोजक:
आइए, अपने जीवन को अध्यात्म के प्रकाश से आलोकित करें। इस संदेश को अधिक से अधिक शेयर करें ताकि सभी भक्त लाभ उठा सकें।
इस कार्यक्रम के मुख्य आयोजक युवा कर्मठ मुखिया प्रत्याशी गोलू यादव (हरिपुर कला) हैं। उन्होंने सभी सत्संग प्रेमियों से विनम्र निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर संत-महात्माओं के दर्शन और प्रवचनों का लाभ उठाएं। किसी भी जानकारी के लिए 9006529741 पर संपर्क किया जा सकता है।
सत्संग ध्यान स्टोर 📚 सामग्री-सूची
प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मेँहीँ सहित संतों के सभी पुस्तकें, चित्र, लौकेट, कलम, आसनी एवं सत्संग ध्यान से संबंधित अन्य सभी सामग्री "सत्संग ध्यान स्टोर" पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपलब्ध है। इन सामग्रियों को खरीद कर आप मोक्ष-पर्यंत चलने वाले ध्यानाभ्यास कार्यक्रम में सहयोग करने का पुण्य प्राप्त करेंगे। क्योंकि इसके आमदनी से उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन होता है। अत: अभी कुछ-न-कुछ आर्डर अवश्य करें. अपनी आवश्यक सामग्री देखने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ ।
सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए शर्तों के बारे में जानने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ।
---×---











कोई टिप्पणी नहीं:
सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।