बदायूँ में आध्यात्मिक चेतना का संगम: 24 जनवरी से स्वामी व्यासानन्द जी महाराज का भव्य सत्संग
बदायूँ (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के बदायूँ स्थित संतमत सत्संग मन्दिर में आगामी 24 और 25 जनवरी 2026 को दो दिवसीय भव्य आध्यात्मिक सत्संग ज्ञान यज्ञ का आयोजन होने जा रहा है। इस पावन अवसर पर हरिद्वार से पधार रहे संत स्वामी व्यासानन्द जी महाराज अपने प्रवचनों से भक्तों को ज्ञानार्जन कराएंगे।
| स्वामी व्यासानन्द जी महाराज प्रवचन जनवरी 2026 |
कार्यक्रम का विवरण:
श्री सन्तमत सत्संग सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रतिदिन दो सत्रों में भजन, स्तुति, विनती और सत्संग प्रवचन का आयोजन किया जाएगा:
- प्रातः सत्र: सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ
- सायं सत्र: शाम 7:00 बजे से प्रारंभ
- 24 और 25 जनवरी 2026
- लाइव देखने के लिए 👉@mmvmsantmat
स्थान: श्री सन्तमत सत्संग मन्दिर, महर्षि मेँही नगर, बिरूआबाड़ी मन्दिर के पास, बदायूँ (U.P.)
विशेष सुविधाएँ:
समिति के सदस्यों (मनोहर लाल सपड़ा, नरेश कुमार अरोड़ा व अन्य) ने बताया कि बाहर से आने वाले सत्संगियों के लिए आवास एवं भोजन की पूर्ण व्यवस्था की गई है। जो भक्त व्यक्तिगत रूप से उपस्थित नहीं हो सकते, वे "MMVM SANTMAT" यूट्यूब चैनल पर प्रवचन का सीधा प्रसारण (Live) देख सकते हैं।
सत्संग एवं ध्यान कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु विनम्र निवेदन
सत्संग ध्यान स्टोर 📚 सामग्री-सूची
प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मेँहीँ सहित संतों के सभी पुस्तकें, चित्र, लौकेट, कलम, आसनी एवं सत्संग ध्यान से संबंधित अन्य सभी सामग्री "सत्संग ध्यान स्टोर" पर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपलब्ध है। इन सामग्रियों को खरीद कर आप मोक्ष-पर्यंत चलने वाले ध्यानाभ्यास कार्यक्रम में सहयोग करने का पुण्य प्राप्त करेंगे। क्योंकि इसके आमदनी से उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन होता है। अत: अभी कुछ-न-कुछ आर्डर अवश्य करें. अपनी आवश्यक सामग्री देखने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ ।
सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए शर्तों के बारे में जानने के लिए 👉 यहाँ दवाएँ।
---×---










कोई टिप्पणी नहीं:
सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।