समस्तीपुर जिला संतमत-सत्संग का 49वाँ वार्षिक अधिवेशन
समस्तीपुर: जिला अंतर्गत बिथान प्रखंड के बिथान में आगामी 9 एवं 10 मार्च, 2026 ई. को समस्तीपुर जिला संतमत-सत्संग का 49वाँ वार्षिक अधिवेशन बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया जाएगा। इस आध्यात्मिक महाकुंभ की तैयारियाँ जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।
इस पुनीत अवसर पर महर्षि मेँहीँ आश्रम कुप्पाघाट, भागलपुर से वरिष्ठ साधु-महात्माओं का शुभागमन होने जा रहा है। उनके पावन दर्शन और अमृतमयी प्रवचनों से क्षेत्र के श्रद्धालु लाभान्वित होंगे। आयोजन समिति ने सभी धर्मावलम्बियों से निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस सत्संग का लाभ उठाएं।
पहुँचने का मार्ग: पूर्व एवं पश्चिम दिशा से आने वाले सत्संगप्रेमी रेलमार्ग के माध्यम से हसनपुर स्टेशन पहुँच सकते हैं। वहाँ से पूर्व दिशा में लगभग 10 किलोमीटर की दूरी तय कर बस या टेम्पो सवारी द्वारा बिथान सत्संग-स्थल तक पहुँचा जा सकता है।
संपर्क सूत्र: कार्यक्रम के संबंध में अधिक जानकारी के लिए श्री कपिलदेव मुखिया (7764890708), श्री अरुण कुमार यादव (8252006641), बाबा (8051064992) या श्री फुलेश्वर यादव (9801228866) से संपर्क किया जा सकता है। यह आयोजन समस्तीपुर जिला संतमत-सत्संग समिति एवं स्वागत समिति, बिथान के सौजन्य से किया जा रहा है।











कोई टिप्पणी नहीं:
सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।