सत्संग ध्यान ब्रेकिंग न्यूज

ताज़ा न्यूज़
लोड हो रहा है...
ध्यान न्यूज़
लोड हो रहा है...

नरपतगंज में एक माह का 'मास-ध्यान साधना शिविर' आयोजित, ज्ञान और ध्यान से लाभ उठायेंगे जिज्ञासु

नरपतगंज में एक माह का 'मास-ध्यान साधना शिविर' आयोजित, उमड़ेंगे श्रद्धालु

नरपतगंज में एक माह का 'मास-ध्यान साधना शिविर' आयोजित, उमड़ेंगे श्रद्धालु

नरपतगंज (अररिया): आध्यात्मिक शांति और आत्म-साक्षात्कार के उद्देश्य से बिहार के अररिया जिले के नरपतगंज में एक भव्य मास-ध्यान साधना शिविर का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन श्रीसंतमत-सत्संग ध्यानयोगाश्रम, नरपतगंज में संपन्न होगा।

नरपतगंज अररिया में आयोजित होने वाले एक माह के संतमत ध्यान साधना शिविर का सूचना पत्र।
नरपतगंज में एक माह का 'मास-ध्यान साधना शिविर

सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंसजी महाराज का कथन

   प्रभु प्रेमियों !  बीसवीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंसजी महाराज का कथन है कि 'जबतक किसी देश का आध्यात्मिक स्तर उत्तम और ऊँचा नहीं होगा, तबतक उस देश में सदाचारिता ऊँची और उत्तम नहीं होगी। जबतक सदाचारिता ऐसी नहीं रहेगी, तबतक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी। जबतक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी, तबतक राजनीति अच्छी और शान्तिदायक नहीं होगी। बुरी सामाजिक नीति के कारण राजनीति शासन सँभाल के योग्य हो नहीं सकेगी और उस देश में अशान्ति फैली रहेगी।' सर्वसाधारण व्यक्ति संत महापुरुषों के कल्याणकारी ज्ञान को अपनाकर अपने जीवन को सुखमय बनावे, इसी उद्देश्य को दृष्टिकोण में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

आयोजन की मुख्य तिथियां:

यह साधना शिविर 5 जनवरी 2026 से शुरू होकर 5 फरवरी 2026 तक चलेगा। आयोजकों के अनुसार, शिविर में भाग लेने वाले साधकों को साधना शुरू होने की पूर्व संध्या, यानी 4 जनवरी तक आश्रम पहुँचने का निर्देश दिया गया है।

​​🗓 अवधि: 5 जनवरी - 5 फरवरी 2026

🧘 साधक संख्या: केवल 51

📍 पता: श्रीसंतमत-सत्संग ध्यानयोगाश्रम, नरपतगंज (अररिया)

📞 संपर्क: 9006371666, 7320864448


वरिष्ठ संतों का सानिध्य:

इस अवसर पर कई वरिष्ठ संत महात्माओं का आगमन हो रहा है, जिनके मार्गदर्शन में साधकों को साधना और सत्संग का लाभ मिलेगा। शिविर की व्यवस्था पूरी तरह से नि:शुल्क रखी गई है, जिसमें कुल 51 साधकों के लिए स्थान निर्धारित है।

साधना स्थल तक कैसे पहुँचें?

  • रेल मार्ग: पूर्व दिशा से आने वाले श्रद्धालु फारबिसगंज होते हुए नरपतगंज रेलवे स्टेशन पर उतर सकते हैं, जहाँ से पश्चिम दिशा में 1 किमी की दूरी पर साधना स्थल स्थित है।
  • बस मार्ग: बस से आने वाले श्रद्धालु नरपतगंज बस स्टैंड उतरकर समीप ही उत्तर की ओर स्थित सत्संग स्थल तक पहुँच सकते हैं।

पंजीकरण और संपर्क:

साधना शिविर में स्थान सुरक्षित करने के लिए मोबाइल द्वारा संपर्क किया जा सकता है। प्रमुख संपर्क सूत्रों में अध्यक्ष बलदेव बाबा, श्रीलखनलाल यादव (9006371666), और श्रीतेजनारायण यादव (7320864448) शामिल हैं।


∆∆∆

 पूर्व ध्यानाभ्यास कार्यक्रम का एक झलक





सत्संग एवं ध्यान कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु विनम्र निवेदन

सत्संग ध्यान स्टोर 📚 सामग्री-सूची

     प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मेँहीँ सहित संतों के सभी पुस्तकें, चित्र, लौकेट, कलम, आसनी एवं सत्संग ध्यान से संबंधित अन्य सभी सामग्री "सत्संग ध्यान स्टोरपर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपलब्ध है। इन सामग्रियों को खरीद कर आप मोक्ष-पर्यंत चलने वाले ध्यानाभ्यास कार्यक्रम में सहयोग करने का पुण्य प्राप्त करेंगे। क्योंकि  इसके आमदनी से उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन होता है। अत: अभी कुछ-न-कुछ आर्डर अवश्य करें. अपनी आवश्यक सामग्री देखने के लिए    👉 यहाँ दवाएँ ।

सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए  शर्तों के बारे में जानने के लिए   👉 यहाँ  दवाएँ।

---×---

कोई टिप्पणी नहीं:

सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।

Ad

Blogger द्वारा संचालित.
यूट्यूब संतवाणी गीता गुरुवाणी स्टोर शब्दकोश स्टेप चर्चा वेबसाइट न्यूज लाइब्रेरी