सत्संग ध्यान ब्रेकिंग न्यूज

ताज़ा न्यूज़
लोड हो रहा है...
ध्यान न्यूज़
लोड हो रहा है...

रामपुर के गहनी में सजेगा 'विराट संतमत ज्ञान यज्ञ' का दरबार, स्वामी व्यासानन्द जी महाराज करेंगे अमृत वर्षा

रामपुर के गहनी में सजेगा 'विराट संतमत ज्ञान यज्ञ' का दरबार, स्वामी व्यासानन्द जी महाराज करेंगे अमृत वर्षा

रामपुर के गहनी में सजेगा 'विराट संतमत ज्ञान यज्ञ' का दरबार, स्वामी व्यासानन्द जी महाराज करेंगे अमृत वर्षा

रामपुर (उत्तर प्रदेश):

अध्यात्म और शांति की खोज करने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक महापर्व का आयोजन होने जा रहा है। आगामी 21 एवं 22 जनवरी 2026 को रामपुर के ग्राम गहनी (निकट प्राथमिक विद्यालय) में दो दिवसीय "विराट संतमत ज्ञान यज्ञ" का भव्य आयोजन किया जाएगा।

विराट संतमत ज्ञान यज्ञ पोस्टर, स्वामी व्यासानन्द जी महाराज, गहनी रामपुर उत्तर प्रदेश।
विराट संतमत ज्ञान यज्ञ' का दरबार

सद्गुरु महर्षि मेँहीँ की वाणी

     प्रभु प्रेमियों !  बीसवीं सदी के महान संत सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंसजी महाराज का कथन है कि 'जबतक किसी देश का आध्यात्मिक स्तर उत्तम और ऊँचा नहीं होगा, तबतक उस देश में सदाचारिता ऊँची और उत्तम नहीं होगी। जबतक सदाचारिता ऐसी नहीं रहेगी, तबतक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी। जबतक सामाजिक नीति अच्छी नहीं होगी, तबतक राजनीति अच्छी और शान्तिदायक नहीं होगी। बुरी सामाजिक नीति के कारण राजनीति शासन सँभाल के योग्य हो नहीं सकेगी और उस देश में अशान्ति फैली रहेगी।' सर्वसाधारण व्यक्ति संत महापुरुषों के कल्याणकारी ज्ञान को अपनाकर अपने जीवन को सुखमय बनावे, इसी उद्देश्य को दृष्टिकोण में रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 

​📍 स्थान: निकट प्राथमिक विद्यालय, गहनी (रामपुर), उ.प्र.

🗓️ दिनांक: 21 एवं 22 जनवरी 2026

⏰ समय: प्रातः 6:00 बजे एवं अपराह्न 2:00 बजे से

​🎤 मुख्य प्रवचनकर्ता: परम पूज्य स्वामी व्यासानन्द जी महाराज (हरिद्वार)

    * लाइव देखने के लिए 👉@mmvmsantmat

​सत्संग, भजन और महापुरुषों के दर्शन का यह दुर्लभ अवसर न चूकें। अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:

📞 9410051288, 9758880235

इस आध्यात्मिक समागम के मुख्य प्रवचनकर्ता परम पूज्य स्वामी व्यासानन्द जी महाराज (महर्षि मेँहीँ ब्रह्म विद्या पीठ, हरिद्वार) होंगे। कार्यक्रम में सुबह 6:00 बजे से भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती और ग्रंथ पाठ होगा, वहीं दोपहर 2:00 बजे से पुनः प्रवचन एवं सत्संग की अमृत धारा बहेगी।

​आयोजक मंडल और समस्त क्षेत्रीय सत्संगीगणों ने सभी धर्मप्रेमियों से सपरिवार उपस्थित होकर महापुरुषों के दर्शन और वचनों का लाभ उठाने की अपील की है। कार्यक्रम के स्वागतकांक्षी डॉ. अजीत सिंह (जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, हरदोई) हैं।

∆∆∆

मुख्य प्रवचनकर्ता परम पूज्य स्वामी व्यासानन्द जी महाराज का दर्शन 





सत्संग एवं ध्यान कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार हेतु विनम्र निवेदन

सत्संग ध्यान स्टोर 📚 सामग्री-सूची

     प्रभु प्रेमियों ! सद्गुरु महर्षि मेँहीँ सहित संतों के सभी पुस्तकें, चित्र, लौकेट, कलम, आसनी एवं सत्संग ध्यान से संबंधित अन्य सभी सामग्री "सत्संग ध्यान स्टोरपर ऑनलाइन एवं ऑफलाइन उपलब्ध है। इन सामग्रियों को खरीद कर आप मोक्ष-पर्यंत चलने वाले ध्यानाभ्यास कार्यक्रम में सहयोग करने का पुण्य प्राप्त करेंगे। क्योंकि  इसके आमदनी से उपरोक्त कार्यक्रम का संचालन होता है। अत: अभी कुछ-न-कुछ आर्डर अवश्य करें. अपनी आवश्यक सामग्री देखने के लिए    👉 यहाँ दवाएँ ।

सद्गुरु महर्षि मेँहीँ परमहंस जी महाराज की पुस्तकें मुफ्त में पाने के लिए  शर्तों के बारे में जानने के लिए   👉 यहाँ  दवाएँ।

---×---


कोई टिप्पणी नहीं:

सभी सत्संग प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र के सत्संग ध्यानाभ्यास कार्यक्रम की जानकारी हमारे व्हाट्सएप नंबर 7547006282 पर अवश्य भेजें। कृपया इस नंबर पर फोन नहीं करें इससे ध्यानाभ्यास में डिस्टर्ब होता है।

Ad

Blogger द्वारा संचालित.
यूट्यूब संतवाणी गीता गुरुवाणी स्टोर शब्दकोश स्टेप चर्चा वेबसाइट न्यूज लाइब्रेरी